Solution camp on 22nd May in village Godkhamhi
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
Ro.No - 13672/156
मुंगेली // शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर 22 मई को लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गोड़खाम्ही में आयोजित किया जाएगा। गोड़खाम्ही क्लस्टर में अमलडीही, धौंराभांठ, राम्हेपुर जे., तेलीखाम्ही, बोड़तराकला, हरदी, पथर्री, गाड़ाटोला, जोतपुर, मुछेल, सारधा, गोड़खाम्ही, झझपुरीकला, सरईपेतरा और अखरार सहित 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। उक्त समाधान शिविर में लोग अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नए आवेदन भी प्रस्तुत कर सकते हैं।



