Special court to resolve revenue cases on 23rd May
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
Ro.No - 13672/156
मुंगेली // सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सभी राजस्व न्यायालयों में 23 मई को प्रातः 10 बजे से विशेष न्यायालय का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर ने बताया कि विशेष न्यायालय में सभी लंबित प्रकरणों विशेषकर समय-सीमा से बाहर के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए पक्षकारों व वकीलों को सूचना जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए हैं।



