Chhattisgarh Harmony Journalist Association Masturi was formed
विनोद बघेल बने मस्तूरी ब्लाक अध्यक्ष
तो सचिव आकाश राय
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। आज मस्तूरी में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का गठन किया गया जिसमें भारी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे
उपस्थित पत्रकार साथियों ने विनोद बघेल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष का दायित्व दिया उपाध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर सचिव आकाश राय,कोषा अध्यक्ष सुधीर सुमनसहसचिव *शिवचरण*भास्कर*को मस्तूरी ब्लॉक के पदाधिकारी के रूप में प्रदेश पदाधिकारी के समक्ष दायित्व सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों के हित में कई संगठन कार्य कर रहे हैं सभी संगठन अच्छे हैं परंतु संगठन में कुछ स्वार्थी तत्वों के हाथों संगठन का नेतृत्व चला जाता है तो संगठन अपने उद्देश्य से भटक जाता है उन्होंने आगे कहा कि इस संगठन में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर पांडेय जी संरक्षक है जिनके नेतृत्व में बेहतर कार्य करने के लिए प्रयासरत है।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व बिलासपुर प्रेस क्लब तिलक राज सलूजा ने कहा कि आपसी प्रेम कायम करने और एक दूसरे के सुख-दुख में खड़े रहने का अनुरोध किया सभी उपस्थित साथियों से अनुरोध करते हुए कहा कोई भी साथी गुमराह ना होवे और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन के हित में कार्य करें ।महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल तथा ध्रुव चंद्रा ने कहा सभी संगठन एक अच्छे उद्देश्य को लेकर बनाए जाते हैं परंतु कुछ स्वार्थी तत्व निजी स्वार्थ पूर्ति के कारण संगठन को गुमराह करने लगते हैं जिसकी वजह से संगठन अपने उद्देश्य से भटकने लगता है हमें इस विसंगति से दूरी बनाते हुए सद्भावना बनाए रखना है। सभी साथियों से अपील करते हुए कहा हमें संगठन को एक आदर्श परिवार के रूप में स्थापित करना है साथीयों को एकता बनाए रखने का आग्रह किया विकासखंड स्तर पर और नए सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही एकजुटता बनाए रखने की अपील की एवं सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने पत्रकारिता जीवन अनुभव को साझा किया साथ ही मस्तूरी के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।
जिला पंचायत सदस्य तथा कांग्रेस नेता दामोदर कांत ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों तथा निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आप लोग चौथा स्तंभ हो आप लोगों ने क्षेत्र में बहुत ही अच्छे कार्य किए हैं और आगे भी आप लोग क्षेत्र के जनता के लिए उनकी आवाज को प्रमुखता से उठावें मैं हर संभव आप लोगों का साथ दूंगा आप सभी लोगों को पुनः बधाई।
ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बघेल ने कहा कि मैं अपने पत्रकार साथियों के लिए हर सुख दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा चाहे आप लोग जितने भी रात को फोन करोगे मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारी एवं पत्रकार साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
कार्यक्रम का संचालन मस्तूरी क्षेत्र के जांबाज पत्रकार सुधीर सुमन ने किया आभार रविंद्र टंडन ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल तिलक राज सलूजा ध्रुव चंद्र जिला सभापति दामोदर कांत के साथ सदस्यों एवं पदाधिकारी के रूप में प्रमोद अवस्थी विनोद बघेल सुधीर सुमन प्रभात अवस्थी आकाश राय रविन्द्र टंडन सूरज सिंह शिवचरण भास्कर दुर्गेश चंद्राकर सौमित्र शुक्ला मानाराम यादव तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।



