7 दिवसीय आवासीय शिविर में युवा लेंगे विविध प्रशिक्षण
कांकेर। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा आयोजित प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 25 मई से 31 मई तक कांकेर जिले के गढ़ पिछवाड़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया जा रहा है। यह सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर पूर्ण रूप से आवासीय होगा, जिसमें 15 वर्ष से 35 वर्ष तक की उम्र के युवाओं को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।शिविर में प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में युवाओं को शौर्य, सेवा, अनुशासन, राष्ट्र सेवा और हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों की गहन जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का विकास करना, संगठनात्मक कार्यों के लिए उन्हें तैयार करना और उन्हें समाज सेवा की दिशा में प्रेरित करना है।बजरंग दल के इस प्रशिक्षण वर्ग में कांकेर जिले के सभी युवा साथियों को सादर आमंत्रित किया गया है। विशेष रूप से ऐसे युवा जो राष्ट्र और धर्म के लिए कार्य करने का उत्साह रखते हैं, वे इस शिविर के माध्यम से संगठन से जुड़कर अपनी सक्रिय सहभागिता दे सकते हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग सह मंत्री भावेश आरदे ने बताया कि इस वर्ग में पंजीयन शुल्क मात्र 200 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए पंजीयन संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
पंजीयन संपर्क
8319056864
6263365931
शिविर को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है, और संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह प्रशिक्षण वर्ग न केवल युवाओं को सशक्त बनाएगा बल्कि उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय सरोकारों के प्रति जागरूक भी करेगा।….



