खरसिया, 26 जनवरी 2024। ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण के पश्चात् जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्टगान गाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा गांव की गलियों में तिरंगा झंडा लेकर प्रभातफेरी निकाली गई तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, सरपंच-सचिव एवं गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले सर्वप्रथम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सरपंच-सचिव एवं गणमान्य नागरिकों को मंच पर आसीन कराकर स्कूली बच्चों द्वारा उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात् स्वागत गीत के माध्यम से स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश भक्ति गीत, भाषण और झमाझम डांस की प्रस्तुति देकर सभी को आनंदित किया। इस दौरान उपस्थिति जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सुंदर प्रस्तुति के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार स्वरूप राशि प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन करने के पश्चात् उपस्थित ग्रामीणों को मिष्ठान वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति..
ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा सरपंच वृंदा राठिया, फूलो बाई केंवट, सरपंच प्रतिनिधि मुरलीधर राठिया, सचिव हेमचरण डनसेना, भूतपूर्व सरपंच चंद्रशेखर निषाद, पूर्व जनपद सदस्य छोटेलाल पटेल, युवा नेता मुकेश पटेल, परदेशी पटेल, लवकुश पटेल, गिरिश राठिया, देवानंद पटेल, हितेश पटेल, महेश्वर पटेल, पितांबर पटेल, नीलकंठ निषाद, आनंदराम पटेल, उमाशंकर पटेल, डिगम्बर पटेल, त्रिलोचन पटेल, चुन्नीलाल पटेल, समारू पटेल, भूपेश वैष्णव, बेदप्रकाश पटेल, ठाकुर प्रसाद पटेल, कुमार पटेल, बिरेंद्र निषाद सहित मिडिल-प्रायमरी स्कूल के शिक्षणगण, आंगनबाड़ी के मैडम और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



