Home छत्तीसगढ़ लवेस्की पब्लिक स्कूल सिंघनसरा में भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित

लवेस्की पब्लिक स्कूल सिंघनसरा में भव्य वार्षिकोत्सव आयोजित

0

 

माता पिता और विद्यालय परिवार मिलकर बच्चों को संस्कारवान बनावे… चितरंजय पटेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय)

Ro.No - 13672/156

 

सक्ती। लेवस्की पब्लिक स्कूल में आज गणतंत्र दिवस पर वार्षिकोत्सव २०२४ का गरिमामय आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य निर्माण की बात करते हुए कहा कि माता पिता एवम् विद्यालय परिवार मिलकर बच्चों को संस्कारवान बनावें।
ज्ञानकुंज के संचालक दुलीचंद साहू ने विद्यालय आयोजन की तारीफ करते हुए विद्यालय परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना किया तो वहीं विशिष्ट अतिथि सरपंच लाल कन्हाई पटेल ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु विद्यालय परिवार एवम माता पिता सामूहिक रुप से जवाबदार हैं।
इन पलों में मंचासीन विशिष्ट अतिथि राकेश यादव, पुरुषोत्तम श्रीवास,विष्णु पटेल, जिला पत्रकार संघ के सचिव महेंद्र बरेठ आदि ने अपने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार के साथ ही अभिभावकों की महती जिम्मेदारी है इसलिए वे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयत्नशील रहें।
इन अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी के साथ शिक्षक परिवार व विद्यार्थी अभ्यागतों को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे।
आज विद्यालय परिवार की ओर से स्टाफ के शिक्षकों ने मंच संचालन किया तो वहीं आभार प्रदर्शन सरोज दस महंत ने किया।
आज बच्चों की शानदार प्रस्तुति को देखकर दर्शकों के साथ पालक और अभ्यागत खुशी से गदगद नजर आ रहे थे। साथ ही आयोजन को सफल बनाने प्रधान पठिका संगीता यादव,निर्मला महंत, सयोगीता राठौर, हमाम कुम्हार, सुनीता, रोशनी, विद्या, नन्दनी पटेल, शांति गोड़, एवं अभिभावकों की सामूहिक एवम् सक्रिय सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here