Home Blog राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में 25 मई को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ...

राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में 25 मई को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से शहीद चौक तक निकलेगी शोभा यात्रा, वीर सैनिकों को समर्पित होगी सभा

0

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रायगढ़ में निकलेगी ‘सिंदूर शौर्य यात्रा’, मातृ शक्तियां करेंगी सेना का सम्मान

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के तत्वावधान में भारतीय सेना द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सफलतापूर्वक किए गए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवपूर्ण सफलता को समर्पित एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मातृ शक्तियों द्वारा ‘सिंदूर शौर्य शोभा यात्रा’ एवं सभा का आयोजन दिनांक 25 मई 2025, रविवार को शाम 4 बजे किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

यात्रा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से प्रारंभ होकर शहीद चौक तक जाएगी, जहां सभा आयोजित कर वीर सैनिकों के सम्मान में आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेना के पराक्रम का अभिनंदन करना और देशवासियों को सैन्य बलों के प्रति सम्मान एवं एकजुटता के भाव से जोड़ना है।

आयोजन की प्रमुख बातें:

तारीख: 25 मई 2025 (रविवार)

समय: शाम 4 बजे

स्थान: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक से शहीद चौक तक

आयोजक: राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच, रायगढ़ छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा मातृ शक्तियों के नेतृत्व में निकाली जाएगी, जिसमें शहर की महिलाएं वीर सैनिकों का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करेंगी। मंच ने शहरवासियों, मोहल्लेवासियों, ग्रामवासियों सहित सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर वीर सैनिकों के सम्मान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
यह आयोजन न केवल भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रबल करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here