Home Blog पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर देवी धाम देव सागर...

पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर देवी धाम देव सागर में स्वच्छता अभियान

0

बिलाईगढ़, 24 मई — पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर आज देवी धाम देव सागर स्थित माता रानी हिंगलाज प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से छाया विधायक डॉ. दिनेश जांगड़े, मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, भाजपा महामंत्री श्याम साहू, पूर्व महामंत्री फुलचंद जायसवाल, लीलाधर वैष्णव, बनाफर जी, सुनिधि साहू, हरि शंकर जायसवाल, कमल पटेल, गुलशन महिलाने, परमेश्वर साहू, अरिहर यादव, प्रह्लाद चंद्रा, हार बाई कुर्रे, सुख बाई नारंग, सरपंच उमाशंकर समेत मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

इस अवसर पर डॉ. दिनेश जांगड़े ने कहा कि रानी अहिल्या बाई होलकर भारतीय इतिहास की एक महान आदर्श नारी थीं, जिन्होंने सेवा, परोपकार और सुशासन के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए। उनकी स्मृति में ऐसे जनहितकारी कार्य समाज को प्रेरणा देते हैं।

स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर की सफाई की गई, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई गई, और मातृशक्ति के योगदान को याद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here