Home Blog झीरम घाटी शहीदों को बीजापुर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया...

झीरम घाटी शहीदों को बीजापुर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

0

Bijapur Congress paid tribute to the martyrs of Jheeram Valley, saluted their sacrifice

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – झीरम घाटी नक्सली हमले की बरसी पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा जिला मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 25 मई 2013 को शहीद हुए नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके त्याग व बलिदान को याद किया।

Ro.No - 13672/156

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा, “झीरम घाटी के शहीदों ने लोकतंत्र और समाज सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है और हम उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर जिला पंचायत बीजापुर के पूर्व अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सदस्य बोधी ताती, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण डोंगरे, पुरुषोत्तम सल्लूर, ज्योति कुमार, हरेंद्र मांझी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बलराम कोरसा, लक्ष्मण कड़ती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा में नेताओं ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
झीरम घाटी हमला कांग्रेस के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक माना जाता है, जिसमें वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और अन्य कई कार्यकर्ता शहीद हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here