Home Blog ग्राम पंचायत धोबनी में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य जारी

ग्राम पंचायत धोबनी में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य जारी

0

Work of pond deepening continues under MNREGA in Gram Panchayat Dhobani

धोबनी — ग्राम पंचायत धोबनी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत बड़े तालाब बेंगपाली रास्ता में गहरीकरण का कार्य तेजी से जारी है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, साथ ही जल संरक्षण की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Ro.No - 13672/156

ग्राम पंचायत की सरपंच राजीव लोचन साहू ने बताया कि यह कार्य न केवल गांव में जलस्तर को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि इससे वर्षा जल को संग्रहण कर सिंचाई की सुविधा भी बेहतर होगी। तालाब की गहराई बढ़ने से आगामी समय में पशुओं और किसानों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। ग्राम के सैकड़ों ग्रामीण इस कार्य में प्रतिदिन रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। कार्यस्थल पर सभी श्रमिकों को सुरक्षात्मक साधन उपलब्ध कराए गए हैं और नियमित निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य से गांव की स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here