Home Blog पीजी कालेज के सामने यात्री प्रतीक्षालय का भूमिपूजन किया नगर पालिका अध्यक्ष...

पीजी कालेज के सामने यात्री प्रतीक्षालय का भूमिपूजन किया नगर पालिका अध्यक्ष ने

0

The Municipal Chairman performed the Bhoomi Pujan of the passenger waiting room in front of PG College

कांकेर। उदय नगर वासियो, छात्र, छात्राओं के द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने आज मेन रोड उदय नगर में यात्री प्रतिक्षालय का भूमिपूजन किया। उदय नगर के पास पीजी कालेज, हास्पिटल, विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान होने के कारण वार्डवासी व कालेज आने वाले छात्रों, व मरीजों को मेन रोड में सभी मौसम में खुले में यात्री वाहनों का इंतजार करना पड़ता था चाहे बारिश का मौसम हो या गर्मी की चिलचिलाती धुप हो अथवा कड़ाके की ठंड हो । यात्रीयों को ऐसे ही खुले आसमान के नीचे वाहनों के लिए खड़ा रहना पड़ता था । इस परेशानी को हल करने के लिए लगातार लोगों के द्वारा यात्री प्रतिक्षालय बनाने की मांग की जा रही थी। विदित हो कि पहले मेन रोड के किनारे यात्री प्रतिक्षालय बना हुआ था परंतु रोड चौड़ीकरण के कारण उसे तोड़ दिया गया जिसे दोबारा नही बनाया गया था। आम लोगों की परेशानी को समझते हुए व संवेदना दिखाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने आज भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव की उपस्थिति में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण का भूमिपूजन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि यात्री प्रतिक्षालय के निर्माण से पीजी कालेज के सामने यात्री वाहनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को खुले आसमान के नीचे नही खड़ा रहना पड़ेगा। भूमिपूजन के साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा।
इस मौके पर टेकेश्वर जैन, विजय लक्ष्मी कौशिक, दिनेश रजक, पार्षद वीरू साहू, डॉ ईश्वर सिन्हा, गोसाई, मांेटी खटवानी, सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here