शासकीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढी़खार में वार्षिक उत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया ।कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने लोक विधा पर आधारित कार्यक्रम पर अपनी प्रस्तुति देकर के लोगों को बांधे रखा। कार्यक्रम में सुवा, कर्मा, पंथी, बस्तर ,सरगुजा से संबंधित प्रस्तुति ने लोगों को पूरे समय तक रहने को मजबूर किया अतिथियों के रूप में जनपद सदस्य श्री शोल्डे, सरपंच गोमती भैना, उप सरपंच मनोज थवाईत,, शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत थवाईत,रामझूल केवट, दीपक कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में संस्था के प्राचार्य के आर रजक ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए स्कूली मंच की आवश्यकता महत्वपूर्ण होती है ,स्कूली मंच से ही बच्चों में की प्रतिभा में निखार आता है और फिर वह आगे चलकर के अपना बौद्धिक विकास करता है ।कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में कुमारी अमृत यादव को ,कक्षा दसवीं में कुमारी रितु केंवट को टॉपर बच्चों के रूप में मंच से सम्मानित किया गया ।वही समय की पाबंदी ,अनुशासन, अध्यापन कार्य करने की शक्ति के आधार पर संस्था के व्याख्याता श्रीमती कल्पना टंडन को भी श्रेष्ठ टीचर के रूप में सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर सरपंच महोदय ने इस साल नवमीं के सभी उत्तीर्ण बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से कहा कि मैं अपनी मानदेय की राशि से मैं सभी बच्चों को सम्मानित करूंगी। कार्यक्रम का संचालन श्री रूपेंद्र सिंह महिलांगे एवं श्रीमती कल्पना टंडन के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक प्रभारी कुमारी श्याम यादव ,श्रीमती हेनरी मैडम ,श्रीमती श्वेता सेमुएल,कुमारी पुष्पा देवी पांडे ने अथक प्रयास कर कार्यक्रम को साकार रूप लाने में सहयोग किया ।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित ग्राम बुढ़ीखार के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर के कार्यक्रम का आनंद लेते रहे । प्रकाश कौशिक ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों का आभार प्रदर्शन कर अपेक्षित सहयोग की आशा सहित कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की ।इस अवसर पर प्रधानपाठक बीरबल थवाईत, डॉक्टर भूपेंद्रधर दीवान, रमेश कुर्रे ,संजय महिपाल, यादव सर, कमलेश्वर सुमन ,अनोद कैवर्त सुनीता मरावी, छोटेलाल सूर्यवंशी, जवाहरलाल बसंती, मिथिलेश सोनी ,अभिषेक खूंटा, कमल मानिकपुरी किरण राय, रीना राय, ज्योत्सना सोनी उपस्थित रहें।



