Home छत्तीसगढ़ डी ए वी मुख्यमंत्रीपब्लिक स्कूल परसदा वेद में मनाया गया गणतंत्र दिवस

डी ए वी मुख्यमंत्रीपब्लिक स्कूल परसदा वेद में मनाया गया गणतंत्र दिवस

0

 

मस्तुरी – डी ए वी मुख्यमंत्रीपब्लिक स्कूल ग्राम वेद परसदा में हर्ष और उल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया जिसमें समस्त शाला परिवार शामिल हुआ। शाला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं मुख्य अतिथियों का जिनमें सरपंच प्रतिनिधि कांति साहू , वरिष्ठ नागरिक पुत्तम दुबे को पुष्प अर्पण कर शाला में स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के माध्यम से की गई तत्पश्चात ध्वजारोहण प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव के द्वारा किया गया ।ध्वज को परेड के माध्यम से सलामी दी गई बच्चों ने पिरामिड के माध्यम से विभिन्न योग अभ्यास दिखाएं साथ ही विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम शाला में आयोजित किए गए जिसमें प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने भाषण के माध्यम से आजादी की कीमत और किस प्रकार हमारे वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति को याद दिलाते हुए विभिन्न रोचक बातों को बताया साथ ही देशभक्ति गीतों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हो कर नृत्य किया शाला में गाने के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया बहुत ही सुंदर अभिनय नाटक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के वीर गुंडा धूरा के बारे में ऐतिहासिक घटनाओं को प्रदर्शित किया साथ ही छात्राओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाते हुए नृत्य प्रस्तुत किया इस प्रकार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पक्ष 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here