Municipal Chairman Arun Kaushik got tube wells dug in various wards of Kanker
कांकेर । कांकेर शहर के विभिन्न वार्डो में जल संकट की समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक के द्वारा नलकूप खनन कराया गया । गर्मी के दिनों में कांकेर के कुछ वार्डो में जल संकट गहरा जाता है । भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण बोर भी काम नही करता । नगर पालिका द्वारा जल संकट को देखते हुए पानी टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है । गर्मी के दिनों में गहराते जल संकट को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने शहर के एम जी वार्ड, मरीन ड्राइव, शिव नगर बीटीआई के पास व शीतला पारा कांकेर में नलकूप खनन का कार्य करवाया गया जिससे लोगो को पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो और गर्मी में किसी को भी जल संकट का सामना न करना पड़े । इससे एक माह पूर्व भी कांकेर के विभिन्न वार्डो में नलकूप खनन कराया गया है ।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि शहर की समस्या के समाधान के प्रति नगर पालिका प्रतिबद्ध है और राज्य में भाजपा की सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है ।
इस अवसर पर दिनेश रजक, नरेश परिहर, अविनाश नेगी, नरेंद्र साहू, शकुंतला जैन, शोभा सोनी, टिकेंद्र ठाकुर, हितेंद्र खटवानी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, युजवेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र गुप्ता, पंडित धर्मेंद्र मिश्रा, शिव मंदिर समिति के सदस्य व नागरिकगण उपस्थित थे।



