Home Blog दिनांक 30.05.2025 को इस ईकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री केशवलाल...

दिनांक 30.05.2025 को इस ईकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री केशवलाल कोर्राम एवं प्रधान आरक्षक श्री रंथुराम भगत के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में दी गयी विदाई।

0

On 30.05.2025, Assistant Sub Inspector Shri Keshavlal Korram and Head Constable Shri Ranthuraam Bhagat posted in this unit were given farewell in the meeting hall of Police Office Kanker on their retirement.

जिला उत्तर बस्तर कांकेर
🔶 दिनांक 30.05.2025

Ro.No - 13672/156

श्री केशवलाल कोर्राम सहायक उप निरीक्षक जिला जगदलपुर में दिनांक 15.07.1987 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 15.06.2012 को प्रधान आरक्षक पद एवं दिनांक 21.10.2024 को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुयेे। इस दौरान जिला जगदलपुर एवं कांकेर के थाना नारायणपुर,लोहण्डीगुड़ा, रावघाट,चारामा,दुर्गुकोंदल,बड़गांव,चौकी हल्बा,दमकसा,दुधावा में अपनी सेवायें दी। श्री रंथुराम भगत प्रधान आरक्षक जिला जगदलपुर में दिनांक 06.06.1988 को आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर दिनांक 10.05.2016 को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुयेे। इस दौरान जिला जगदलपुर एवं कांकेर के थाना रावघाट,चारामा, दुर्गुकोंदल,चौकी कच्चे,दुधावा में अपनी सेवायें दी। इस अवसर पर श्री आई.के. एलिसेला (भा०पु०से०) उ.म.नि./वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा श्री केशवलाल कोर्राम एवं श्री रंथुराम भगत के सेवाकाल पर प्रकाश डालते हुये,उनके द्वारा पुलिस विभाग में किये गये कार्यो की सराहना किये। सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभव का लाभ समाज को देने प्रेरित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद व सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुये,प्रतीक चिन्ह,शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, श्री गोविंद वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर, श्री दीपक साव रक्षित निरीक्षक (यातायात) एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here