Amendment in counseling date for surplus teachers, now on 04 June
उत्तर बस्तर कांकेर 02 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार अतिशेष की श्रेणी में आए शिक्षकों की पदस्थापना हेतु काउंसिंलिंग 02 जून को रखी गई थी, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए ओपन काउंसिलिंग अब 04 जून बुधवार को प्रातः 09 बजे से शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर में रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि संबंधित अतिशेष शिक्षक काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं होंगे, उनकी पदस्थापना रिक्त पद अनुसार किया जाएगा।
Ro.No - 13672/156


