Home छत्तीसगढ़ ग्रामीण महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

ग्रामीण महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

रायगढ़ । धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल ग्राम में ग्रामीणों द्वारा कांग्रेस के पूर्व मंत्री स्वर्गीय चनेश राम राठिया और शहीद नंदकुमार पटेल की पुण्य स्मृति में ग्रामीण महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका आज उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि छाल प्राथमिक चिकित्सालय केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी डा पैकरा थे । विशिष्ट अतिथियों में महेश सिंह ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राठिया जी,बैगा जी, सजन अग्रवाल, रितुराज ठाकुर,सरपंच शिमला बाई राठिया,अनिल भगत,महेश्वर राठिया थे । दर्जनों टीमों के साथ अन्य जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे । इस खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह तथा पुरस्कार वितरण 30 जनवरी को होगा जिसमे धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया शामिल होगें।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here