Prayas Residential School: Prelims exam result declared
10 जून तक मंगाए गए दावा-आपत्ति आवेदन
रायगढ़ / शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु 20 मई को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणमा घोषित करते हुए जिलेवार सूची विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक वेबसाईट पर दर्शित परीक्षा परिणाम में अपना नाम एवं रोल नंबर का मिलान कर सकते है। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक अपने जिला के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अंतिम तिथि 10 जून 2025 तक दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।



