Home Blog विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

0

Tree plantation done on the occasion of World Environment Day

उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2025/ शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गत वर्ष की सफलता को आधार बनाकर सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता को और सशक्त बनाना है। मां और पृथ्वी के प्रति सम्मान स्वरूप संस्था में पौधारोपण का कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संस्था के एन.एस.एस. शाखा एवं इको क्लब के समन्वय से आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य द्वारा रोपित पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here