Home Blog विश्व पर्यावरण दिवस पर धोबनी में किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर धोबनी में किया गया वृक्षारोपण

0

Tree plantation was done in Dhobani on World Environment Day

धोबनी – 5 जून को ग्राम पंचायत धोबनी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Ro.No - 13672/156

ग्राम पंचायत धोबनी के सरपंच राजीव लोचन साहू ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। इस अवसर पर उपसरपंच हरिशचंद्र साहू , पंचगण , पंचायत सचिव , शिक्षक , मितानिन, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ, छात्र-छात्राएँ तथा गाँव के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। यह पहल गाँव में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here