Home Blog संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम चलाएगी भाजपा- निरंजन सिन्हा

संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम चलाएगी भाजपा- निरंजन सिन्हा

0

BJP will run Sankalp se Siddhi program- Niranjan Sinha

कांकेर ।भारतीय जनता पार्टी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिले से लेकर बूथ स्तर तक की कार्ययोजना बना कर जनता के बीच जाएगी। उक्त बातें भाजपा के बस्तर संभाग सह संगठन प्रभारी निरंजन सिन्हा ने आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जसिं की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में कही । उन्होंने बताया कि 3 जून को रायपुर स्थित भाजपा कार्यलय एकात्म परिसर में प्रांतीय कार्यशाला 11 साल विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण विषय को लेकर संपन्न हुई है।
श्री सिन्हा ने कार्यशाला में बताया कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम आयोजित है।
12 से 14 जून तक सभी मंडलों में मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी।
15 से 17 जून तक वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी स्तर पर नेताओं का प्रवास भी होगा।
9 से 20 जून तक योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे ।
21 जून को वार्डो में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा।
5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे।
23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कार्यशाला में बताया कि 25 जून आपातकाल की बरसी पर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा आपातकाल की बर्बरता का चित्रण करती प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आई टी, सोशल मीडिया की टीम को विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है। “बदलता भारत मेरा अनुभव” शीर्षक से डिजिटल प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसके अंतर्गत MyGov पोर्टल पर शॉर्ट वीडियो, ब्लॉग इत्यादि में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कार्यशाला को सम्बोधित करते कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों का साक्षात्कार कर उन्हें सोशल मीडिया में अपलोड किया जाएगा। इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता होगी। अलग अलग स्तर पर संगठन का पूरे तंत्र का जुड़ाव इस अभियान में होगा।
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री व सांकल से सिद्धि कार्यक्रम के जिला संयोजक बृजेश चौहान ने किया ।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, विधायक आशा राम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, छग हस्तशिल्प कला विकास बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा ठाकुर सहित भाजपा, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश ,जिला , मण्डल पदाधिकारी सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here