Water supply has been disrupted due to the breakdown of the motor of the water tank built under Jal Jeevan Mission – villagers are yearning for every drop of water
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
लोरमी-/ जनपद सदस्य रानी दीदी देवा माकारे ने सरपंचो के साथ कलेक्टर को आवेदन देकर क्षेत्र में पेयजल और सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की है। बताया गया कि ग्राम पंचायत रहँगी के आश्रित ग्राम भारतपुर मे नल जल योजना के तहत बनाई गई पानी टंकी का एक सप्ताह से मोटर जल जाने एवं बीच में मिट्टी धस जाने के कारण बंद पड़ा हुआ है चूंकि टंकी की पानी से ही ग्रामवासियों को पेयजल की आपूर्ति होती होती है वर्तमान में तालाब और कुएं पूरी तरह सूख चुके हैं। ग्रामीण शिकायत में बताया है कि ठेकेदार को जानकारी देने पर हीलाहवाला किया जा रहा है ग्रामीणो ने जल संकट की समस्या को दूर करने की मांग की है। इसके अलावा जनपद सदस्य ने ग्राम कोदवा महंत में बिजली सब स्टेशन खोलने की मांग की है। साथ ही सड़क के संबंध में बताया गया है कि ग्राम पंचायत लपटी के नवाडीह बाजार चौक से भारत सागर तक सड़क बहुत ही जर्जर हो गया है, जिससे गुनापुर और लपटी के ग्रामीणों को आने जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उक्त सड़क को शीघ्र बनवाने तथा ग्राम बांधी से मोहबंधा मार्ग भी जर्जर होने की शिकायत करते हुए उक्त मार्ग को भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाने की मांग कलेक्टर से की गई है। मांग करने वालो में रहँगी सरपंच सुखमणि भगवान सिंह पोर्ते, लपटी सरपंच सुशीला, विजय कुमार, सहित अन्य ग्रामीण शामिल है।
वही मुंगेली जिला प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन के द्वारा भारतपुर के जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी का जांच कराकर दोषियों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने की निर्देश देने की बात कही गई



