Home Blog ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

0

The felicitation ceremony of students who performed excellently at the village level was concluded

सरसीवा – ग्राम बिलासपुर में जनजागरण मिशन के तत्वावधान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा नवोदय विद्यालय में चयनित बच्चों को सम्मानित करना था।
सम्मानित विद्यार्थी इस प्रकार हैं –
🔹 कक्षा 12वीं
* प्रथम – दिशा साहू (81%)
* द्वितीय – गौतमी जायसवाल (76.6%)
* तृतीय – हिमानी साहू (72.8%)

Ro.No - 13672/156

कक्षा 10वीं
* प्रथम – प्रेरणा साहू (89.66%)
* द्वितीय – लवेन्श कुर्रे (83.6%)
* तृतीय – गरिमा जायसवाल (80%)

नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थी – कुंजल साहू, हिमेश साहू, मयंक साहू, कशिश साहू, लवन्या साहू

सभी विद्यार्थियों को मोमेन्टो व सम्मान पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन के साथ हुआ, जिसकी अध्यक्षता टाटा सरपंच श्रीमती रामकुमारी साहू ने की। मुख्य अतिथि बिलासपुर सरपंच श्रीमती मीना साहू, विशिष्ट अतिथि श्री दशरथ लाल साहू, श्री घुराऊ जायसवाल एवं श्री शिवनाथ साहू रहे।

जनजागरण समिति के श राजेश जायसवाल ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक संगति अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं दशरथ लाल साहू ने बालकों की शिक्षा में आ रही गिरावट पर चिंता जताई और पालकों से सहयोग की अपील की।

वक्ताओं में श्रीमती रामकुमारी साहू, श्रीमती मीना साहू एवं घुराऊ जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जनजागरण मिशन की प्रशंसा करते हुए अनुदान प्रदान किया।

अनुदान देने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि:
प्रेम दीप कुर्रे
मीना साहू (बिलासपुर सरपंच)
रामकुमारी साहू (टाटा सरपंच)
दशरथ लाल साहू
शिवनाथ साहू

कार्यक्रम का समापन धनेश्वर प्रसाद साहू द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उन्होंने बिलासपुर सरपंच महोदया से गांव में ओपन जिम की मांग भी की।

सफल आयोजन में सहयोगी:
राकेश डहरिया, गंगा राम साहू, अखिलेश्वर, हितेश, राजेन्द्र, पुरुषोत्तम, घनश्याम, सचिन, जीवन, गौरव, डॉ. खगेश साहू सहित समिति के सभी सदस्य

समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। जनजागरण मिशन के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here