District level workshop on the topic “Amritkal Service of Developed India” concluded in Sarangarh-Bilaigarh
सरसीवा – भाजपा द्वारा सारंगढ़ में “विकसित भारत की अमृतकाल सेवा – सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े वरिष्ठ जनों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व , महिला आयोग की सदस्य . सरला कोसरिया उपस्थित रहीं। उन्होंने केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष मान. सुभाष जालान, केरा बाई मनहर, डॉ. दिनेश जांगड़े, शिवकुमारी चौहान, महामंत्री गोपाल यादव, उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, पुनीत राम चौहान, दीना नाथ खूंटे, कैलाश पांडा, टीकाराम पटेल, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य लक्ष्मी साहू, जिला मंत्री रामनारायण देवांगन, बनी केशवानी, जगन्नाथ केशरवानी, अजय नायक (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), मनोज जायसवाल समस्त जिला पंचायत सदस्यगण, नगर पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण तथा भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की गरीब, किसान, महिला, युवा और पिछड़े वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा करते हुए आगामी लक्ष्यों के लिए जनसहयोग का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति एवं संवाद भी हुआ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।



