Home Blog 10 घंटे में हाई-टेक चोरी का पर्दाफाश: पुलिस-साइबर सेल की फुर्ती से...

10 घंटे में हाई-टेक चोरी का पर्दाफाश: पुलिस-साइबर सेल की फुर्ती से धराए 5 चोर, 10 लाख का माल बरामद!

0

High-tech theft exposed in 10 hours: Police-Cyber ​​Cell nabbed 5 thieves, goods worth 10 lakhs recovered!

शहर के बहुचर्चित गणेश मोबाइल शॉप चोरी कांड का पुलिस ने महज 10 घंटे में खुलासा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल की टीम ने फुल एक्शन मोड में आते हुए 5 आरोपियों को धर दबोचा। चोरी गए 18 महंगे मोबाइल, ब्लूटूथ, सेल्फी स्टिक, इयरफोन और दो-दो पहिया वाहन समेत कुल 10 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।

Ro.No - 13759/40

जांजगीर-चांपा | 08 जून 2025 थाना चांपा अंतर्गत गणेश मोबाइल शॉप में बीती रात हुई लाखों की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 10 घंटे में खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 बालिग के साथ 2 विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18 नग मोबाइल, ब्लूटूथ, इयरफोन, सेल्फी स्टिक, वाहन और चोरी में प्रयुक्त औजार सहित लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का सम्पूर्ण सामान जब्त किया है।

📍 घटना का विवरण

दिनांक 07/06/2025 की दरम्यानी रात लगभग 3:00 बजे चांपा नगर स्थित गणेश मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर महंगे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी की। उसी दौरान डायल 112 की पेट्रोलिंग टीम ने क्षेत्र में गश्त करते हुए हलचल देखी और मौके पर पहुंच गई। पुलिस वाहन की आहट से आरोपी घबरा गए और हड़बड़ी में चोरी का सामान लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी दुकान संचालक को दी गई। संचालक के मुताबिक दुकान से Samsung, iPhone, Vivo, Nothing जैसी ब्रांडों के कुल 18 मोबाइल, इयरफोन, ब्लूटूथ, चार्जर, सेल्फी स्टिक और अन्य एसेसरी चोरी हुईं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी।

👮‍♂️ तेज रफ्तार जांच और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना चांपा और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

दुकान में लगे हाई क्वालिटी CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों के चेहरे और उनकी गतिविधियां चिन्हित की गईं। पुलिस टीम ने करीब 25 किलोमीटर के भीतर आने-जाने वाले सभी मार्गों के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण करते हुए अलग-अलग स्थानों से सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

👥 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

1. मणिशंकर कश्यप उर्फ गोलू, पिता रथराम कश्यप (उम्र 18 वर्ष), निवासी महंत भाटापारा, थाना नवागढ़

2. हिमेश हंसराज उर्फ बखला, पिता गंगाराम (उम्र 19 वर्ष), निवासी कमरीद, थाना सारागांव

3. देवव्रत सिंह उर्फ बिट्टू, पिता उमेश सिंह (उम्र 18 वर्ष 6 माह), निवासी चंडी दाई पारा, थाना नवागढ़

4. दो विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक – नाम गोपनीय, किशोर न्यायालय में पेश

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन जब ठोस तकनीकी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए तो उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया।

📦 बरामदगी का ब्यौरा

वस्तु मात्रा अनुमानित कीमत

मोबाइल (Samsung, iPhone, Vivo, Nothing) 18 नग ₹7,00,000
ब्लूटूथ, इयरफोन, सेल्फी स्टिक आदि – ₹50,000
मोटरसाइकिल व एक्टिवा स्कूटर 2 वाहन ₹2,50,000
औजार (हथौड़ा, पाना) – –
कुल बरामदगी – ₹10,00,000

बरामद सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है। तीन बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दो नाबालिगों को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

🎤 पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा:

> “चोरी की इस गंभीर घटना को मात्र 10 घंटे में सुलझाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का उदाहरण है। व्यापारियों को सलाह है कि वे CCTV कैमरे जरूर लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।”

🛡️ इन अधिकारियों की रही प्रमुख भूमिका

🔹 इंस्पेक्टर जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा)
🔹 इंस्पेक्टर सागर पाठक (साइबर सेल प्रभारी)
🔹 सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा
🔹 उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सउनि अरुण सिंह
🔹 डायल 112 के आरक्षक सचिन एक्का व सोहन करियारे

इनके अलावा थाना चांपा व साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here