Home Blog कलेक्टर ने ली धरती आबा योजना के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक

कलेक्टर ने ली धरती आबा योजना के बेहतर क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक

0

The collector held a review meeting for better implementation of the Dharti Aaba scheme

15 जून से 30 जून तक आयोजित होंगे विशेष शिविर

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 9 जून 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर संचालन को लेकर आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के समस्त जनपद पंचायत सीईओ तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को आगामी 15 से 30 जून तक आयोजित होने वाले विशेष जागरूकता शिविर की समुचित तैयारी करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि धरती आबा योजना आदिवासी समुदायों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का एक महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों का समग्र विकास करना है। अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य गांव में सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार पहुंचाया जाएगा। इसी के तहत जिले में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजनांतर्गत 15 से 30 जून तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त शिविरों में योग्य हितग्राहियों की पहचान, दस्तावेजों का सत्यापन और तत्काल पंजीयन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here