Home धर्म इन राशियों पर भगवान शिव रहेंगे मेहरबान! जानिए आज का अपना राशिफल

इन राशियों पर भगवान शिव रहेंगे मेहरबान! जानिए आज का अपना राशिफल

0

मेष राशि: जीवन में व्यापक परिवर्तन होंगे। अतीत को पीछे छोड़ देंगे। मित्र व प्रिय जनों का साथ मिलेगा और जीवन में समरसता आएगी। बंदर को अकेले अथवा गुड़ चना खिला दें।

वृष राशि: व्यावसायिक जीवन में संबंधित से रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता बनाने के लिए जीवनसाथी का सहयोग करें। अतीत की स्मृतियां ताजा हो सकती हैं। किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दान करें।

Ro.No - 13672/156

मिथुन राशि: व्यावसायिक जीवन में सफलता के योग बनेंगे। अगर आप एक खिलाड़ी हैं तो खेल में भाग लेंगे व आपका उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा। शारीरिक परिश्रम का फल अच्छा रहेगा। गाय को हरा चारा खिला दें।

कर्क राशि: परिवर्तन जीवन का एक नियम है अतः परिवर्तन से ना घबराएं। कारोबार अथवा व्यापार के कारण आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आपके ऑफिस में आपके सहयोगी व आपके अधिकारियों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि: व्यावसायिक मामलों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि: मन व्यथित व परेशान रहेगा। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा। निजी संबंधों में मौन रखेंगे तो अच्छा रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएंगे तो दिन अच्छा जाएगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

तुला राशि: प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ की भाग दौड़ से मन अवसादित हो सकता है।किसी गरीब को भोजन करा दें। संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : उत्साह बहुत बढा चढ़ा रहेगा। पुलिस में काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। अपने अधिकारियों की कृपा पात्र बनेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं हैं। बंदरों को गुड़ चना या केले खिलाएंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

धनु राशि: शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में तरक्की मिलेगी। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। बिना वजह किसी से ना उलझे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि : संशय में समय न गंवाए। संघर्ष से जी ना चुराएं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से ठीक से बात करें अन्यथा बिना वजह झगड़ा हो सकता है। बिना वजह किसी की गवाही न दें। किसी गरीब को भोजन कराएंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ राशि: मित्र व प्रिय जनों का सत्कार करें। घर में किसी मेहमान के आने की खबर मिलेगी। परिवार में पिता की बात का सम्मान करें अन्यथा उनके गुस्से का कारण बनेंगे। बिना वजह किसी को सलाह देने से बचें वरना दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। शांत रहे व शिव की उपासना करें।

मीन राशि : उद्योग में तरक्की के लिए समय अच्छा है। कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में सफलता के लिए समय अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम पर जाएंगे तो सौभाग्य की प्राप्ति होगी। बजरंग बाण का पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here