Legal literacy camp and inspection program organized on World Day Against Child Labor
उत्तर बस्तर कांकेर 12 जून 2025/ राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण कार्यक्रम आयोज़ित की गई।
विधिक साक्षरता शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री आनंद कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में सुमित बाजार कांकेर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में श्रम विभाग की टीम — श्रम निरीक्षक श्री तोषन प्रसाद तिवारी एवं श्रम उप निरीक्षक श्री विवेक साव द्वारा सुमित बाजार कांकेर का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु का कोई बालक कार्यरत न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थानों के प्रबंधकों को बाल श्रम निषेध कानूनों की जानकारी देते हुए आवश्यक समझाइश भी दी गई। साथ ही, शिविर में उपस्थित नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी आवश्यकताओं एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर केवल बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया l
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती शांति प्रभु जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रभारी जिला बाल संरक्षण चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक श्री अमित बघेल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।



