Home Blog असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग 14 जून को

असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग 14 जून को

0

Counseling for employment oriented training in Assistant Electrician Course on 14th June

उत्तर बस्तर कांकेर 13 जून 2025/जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर एवं आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्वरोजगार की संभावनाओं से उन्हे सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अुनसार प्रशिक्षण के लिये 14 जून को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के एैसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here