RO water coolers with purifiers are being installed for pure and cool drinking water
छुरा – नगरवासियों की लंबे समय से मांग थी कि नगर के व्यवसायिक मार्गों में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो, उनके इसी मांग को ध्यान में रखते हुए नगर के 3 मुख्य स्थानों पर वाटर कूलर को नगर के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह ने समर्पित किया है। नगर के 3 मुख्य स्थानों “बजरंग चौक, जिला सहकारी बैंक और एस बी आई ए टी एम” (कोमाखान रोड़) में एक साथ नगर के लिए आर.ओ. प्यूरीफायर युक्त 3 वाटर कूलर का फीता काट तथा पूजन अर्जन कर वाटर कूलर का शुभारंभ किया। और कहा कि नगर वासियों की मांगों पर हमारा ध्यान हमेशा से केंद्रित रहा है और आगे भी रहेगा। सुव्यवस्थित छुरा नगर के विकास के लिए हम लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, उपाध्यक्ष समीम खान, सीएमओ लाल सिंह मरकाम, सभापति गरिमा ध्रुव, चित्ररेखा ध्रुव, बलराज पटेल, रजनी लहरे, पार्षद सलीम मेमन, देवीसिंह नेताम, पूर्व सभापति थानसिंह निषाद,सुनीता चंद्राकर नगर के वरिष्ठ चम्पेश्वर गिरी गोस्वामी, नारायण पटेल, तुलसीराम साहू, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, नगर के युवा व्यवसायी निखिलेश साहू, नरेंद्र पटेल, कुश साहू, अजय चंद्राकर,लीना दुबे ,ओंकार सोनी, पीयूष सिंहा तथा जिला सहकारी बैंक के अधिकारी कर्मचारीगण, नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारीगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि और नगरवासी नगर पंचायत के सभी पदाधिकारियों, पार्षदगणों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नगर के वरिष्ठ नागरिकों, युवा साथियों, तथा जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे ।



