BJP leader Prashant Singh Thakur met Deputy Chief Minister Arun Saw
तीर्थाटन से वापसी पश्चात सौजन्य भेंट कर दी बधाई व शुभकामना
जांजगीर. तीर्थाटन से वापस लौटे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने सौजन्य भेंट की।
ज्ञात हो कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव गुजरात के धार्मिक तीर्थ स्थलों के दर्शनलाभ कर लौटे हैं। छग में तीर्थाटन से वापसी पश्चात तीर्थयात्री से भेंट करने की परंपरा है। इसी का निर्वहन करते हुए प्रदेश भर से उनके शुभचिंतक मिलने पहुंच रहे हैं।
भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने रायपुर निवास में उपमुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय विषयों की जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी तथा विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने समुचित प्रचार के सम्बंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।




