Home Blog यादव समाज के नियमावली का विमोचन कांकेर कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में...

यादव समाज के नियमावली का विमोचन कांकेर कोंडागांव के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न

0

Release of rules and regulations of Yadav Samaj was done under the joint aegis of Kanker and Kondagaon

कांकेर l छत्तीसगढ़ अहिर कोसरिया यादव समाज के नियमावली का विमोचन पुराने कम्युनिटी हॉल कांकेर मे यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष सरिता यादव, धमतरी यादव समाज जिलाध्यक्ष जोहन लाल यादव, प्रतिनिधि के साक्ष्य मे अहिर कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष गिरधर यादव व कोण्डागांव के जिलाध्यक्ष राम रतन यादव के अध्यक्षता मे शुरू हुई जहा पंजीयन कर भगवान श्री कृष्ण कि आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ स्वागत अभिनन्दन के बाद सप्त यादव बुजुर्गो व अतिथियों के व्दारा समाजिक नियमावली पुस्तक का विमोचन किया गया विमोचन के बाद समाजिक विचारों कि चर्चा गई कांकेर जिले के छत्तीसगढ़ अहिर कोसरिया यादव समाज के जिलाध्यक्ष गिरधर यादव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हम सभी समाज वर्ग का सम्मान करते हुए नियमावली पुस्तक का विमोचन कर रहे है जहा सभी के साथ मिलकर समाज को एक एक दिशा देने कि पहल कर रहे है नियमावली संभाग जिला गांव वार्ड के हर घर तक नियमावली पहुंचे सभी को समाजिक संस्कृति, संस्कार, परिवेश कि जानकारी हो इस कड़ी मे संभागीय अध्यक्ष सरिता यादव ने कहा कि समाज मे महिलाओं को उचित स्थान मिले समाज में शिक्षा को बढ़ावा दे और सभी शिक्षित हो इस पर जोर दे इस कड़ी रामरतन यादव ने कहा कि समाज एक रूपता के साथ चले एक नियम में आगे सम्बोधित करते हुए धमतरी के जिलाध्यक्ष जोहन लाल यादव ने कहा कि समाज मे मे राजनितिक भागीदारी होनी चाहिए जिससे समाज को राजनितिक लाभ मिल सके महासचिव दयालु यादव ने कहा कि इस नियमावली विमोचन पर आप सभी से अनुरोध है कि नियमावली कंडिका के अनुच्छेद का पालन करते हुए कम से कम अपने बच्चों को 12 वी तक जरूर पढ़ायें और बच्चों को स्किल के अनुसार जरूर प्रोत्साहित करे समाजिक कुरूतियो को त्यागें पर आधुनिकता कि दौड़ मे अपनी परम्परा संस्कृतियों को ना भूलें और जितना हो सके पंगत पर भोजन कराये डीजे जैसे साउण्ड से परहेज़ करें।
इस बैठक में यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष सरिता यादव, धमतरी के जिलाध्यक्ष जोहन लाल यादव, कोंडागांव के जिलाध्यक्ष रामरतन यादव, कांकेर जिलाध्यक्ष गिरधर यादव, महासचिव दयालु यादव, उपाध्यक्ष दशरथ यादव, फूलचंद यादव, रमा यादव, मधु यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, सह सचिव योगेश यादव, संजय यादव, रवि यादव, सरंक्षक हिन्छाराम यादव, बालाराम यादव जेटरा, आजुराम यादव हाराडूला, निर्मल डोमाहरा सुरज मरकाटोला प्रकाश यादव किशनपुरी, रामरतन यादव, देवचंद यादव लिलेझर, लोकेश, डोमन, कविता यादव, कोकिला यादव, अनसुईया यादव, उर्मिला यादव, संतोष यादव, मानस , राहुल, तेजेश्वर यादव, रानू यादव, नमेश यादव, उमेश यादव जगदलपुर, प्रमोद यादव, तीहारू यादव, राजकुमार यादव, मन्नू यादव व कोंडागांव व कांकेर जिले के आश्रित सभी ग्रामों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यादव मातृशक्ति व बुजुर्ग, युवा साथी उपस्थित थे।.

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here