Home Blog नगर निगम व अन्य विभागों से 400 लोगों की टीम साफ सफाई...

नगर निगम व अन्य विभागों से 400 लोगों की टीम साफ सफाई और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए तैनात

0

A team of 400 people from the Municipal Corporation and other departments have been deployed for cleanliness and necessary arrangements

मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए गए लोगों के लिए प्रशासन ने किया है सभी जरूरी सुविधाओं का इंतेज़ाम

Ro.No - 13672/156

शिफ्ट किए गए लोगों के नाश्ते और भोजन का है प्रबंध, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप,स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों के दाखिले के लिए लगाया कैंप, खाद्य विभाग ने राशन कार्ड के लिए बनाया हेल्प डेस्क

रायगढ़ /प्रगति नगर से मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए गए लोगों के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी इंतेज़ाम किए हैं। यहां पहुंच रहे लोगों के शिफ्टिंग में सहयोग के साथ साथ पूरे परिसर की साफ सफाई और व्यवस्था के लिए नगर निगम व अन्य विभागों से 400 से ज्यादा लोगों की टीम लगाई गई है।

मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट हुए लोगों के लिए नाश्ते और भोजन का प्रबंध किया गया है। यहां स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया है, मेडिकल वैन के साथ डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की टीम यहां मौजूद है। साथ ही यहां शिफ्ट हो रहे परिवार के बच्चों के स्कूल में दाखिले में सुविधा की दृष्टि से शिक्षा विभाग ने यहां कैंप लगाया है। शिफ्ट हो रहे लोगों को राशन कार्ड सम्बन्धी दिक्कत न हो इसके यहां खाद्य विभाग की टीम ने हेल्प डेस्क बनाया है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मां विहार कॉलोनी में लगभग 100 परिवारों को आवास आबंटित कर दिया गया है। यहां नगर निगम की टीम लोगों को शिफ्टिंग में सहयोग के साथ ही आवास में इलेक्ट्रिक और प्लंबिंग के कार्यों के लिए भी टीम लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here