The collector gave instructions to keep the necessary preparations complete for the prevention of seasonal diseases
स्टॉप डायरिया कैम्पेन के तहत स्वास्थ्य अमले की कार्ययोजना की जानकारी ली
उत्तर बस्तर कांकेर 17 जून 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज मौसमी बीमारियों से बचाव, रोकथाम व नियंत्रण के लिए अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने वर्षा ऋतु में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए मौसमी बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम करने तथा ग्राम स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरी सतर्कता बरतने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि डायरिया एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सहित सभी तैयारियां पूर्ण रखें। पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में दस्त रोग के कारण मृत्यु की संख्या को शून्य करना है। इसके अलावा दस्त से ग्रसित बच्चों में ओआरएस और जिंक के उपयोग की उच्च कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष तौर पर स्वच्छ पेयजल और ताजा भोजन को लेकर आमजनता को जागरूक करने के लिए हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया को निर्देशित किया। इसके अलावा स्टॉप डायरिया कैम्पेन के तहत 16 जून से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए जिला स्तर पर तैयार की गई रणनीति, उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सघन जांच आदि की जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।



