Home Blog विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष व कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण...

विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष व कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया

0

MLA, Municipality President and Collector inspected the pond deepening work

कांकेर। कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव, कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज दुधावा तालाब में चल रहे गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया ।
अरुण कौशिक ने निरीक्षण पश्चात बताया कि तालाब गहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। कांकेर शहरवासियों व जनकपुर, अघन नगर वार्ड वासियो की सालों पुरानी दुधावा तालाब के गहरीकरण व सौंदर्यीकरण की मांग हमारी सरकार पूरा कर रही है । उन्होंने कहा कि दुधावा तालाब पूरी तरह से गाद से पट गया था जिसके कारण इस ऐतिहासिक व धार्मिक रूप से संवेदनशील तालाब में भगवान गणपति की मूर्ति व नवरात्र पश्चात मा दुर्गा की मूर्ति सहित जवारा विसर्जन में परेशानी आ रही थी । तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण से दुधावा तालाब का स्वरूप बदलने वाला है । गहरीकरण के कारण तालाब के पानी जमा करने की क्षमता के साथ ही क्षेत्र भी बढ़ गया है । तालाब में ज्यादा पानी जमा होने से भविष्य में आसपास के वार्ड में भूमिगत जल के स्तर में भी वृद्धि होगी । श्री कौशिक ने कहा कि तालाब के गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य मे कांकेर विधायक आशा राम नेताम का विशेष योगदान व सहयोग निरन्तर मिला है । उन्होंने कहा कि तालाब के गहरीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य से वार्ड वासी व शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।
इस अवसर पर पार्षद मंजू सारथी, अनूप शर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित रहे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here