Farmers are busy sowing paddy in Dhobani region, rain becomes the cause of trouble
धोबनी, 19 जून।धोबनी अंचल के किसान इन दिनों धान की बुवाई में जुटे हुए हैं। खेतों में हल चल है, किसान परिवार अपने-अपने खेतों में मेहनत कर रहे हैं ताकि समय पर फसल लगाई जा सके। लेकिन आज सुबह से रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बारिश की वजह से खेतों में धान बुवाई का काम प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर किसान अपने खेतों में बुवाई के लिए ट्रैक्टर ले जाते नहीं बन रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही, तो धान की खेती व बुवाई में देरी से फसल चक्र पर असर पड़ेगा।
किसान गोपालकृष्ण
साहू का कहना है, “पहले ही मजदूर नहीं मिल रहे हैं, ऊपर से मौसम की मार ने हमारी चिंता और बढ़ा दी है। अगर समय पर बुवाई नहीं हुई तो पूरी खेती पर असर पड़ेगा।”
वहीं कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसानों को फिलहाल थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए और मौसम के स्थिर होने का इंतजार करना चाहिए। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई विशेष सहायता या सलाह जारी नहीं की गई है।
बूंदाबांदी के बीच किसान आसमान की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं कि जल्द ही मौसम साफ हो और वे अपने काम को सुचारू रूप से आगे बढ़ा सकें।



