Home Blog नगर में योग दिवस मनाने के संबंध में हुई बैठक

नगर में योग दिवस मनाने के संबंध में हुई बैठक

0

A meeting was held regarding celebrating Yoga Day in the city

छुरा – 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थींम “योगा संगम” एवं “हरित योग” निर्धारित है , जिसके अंतर्गत योग प्रथाओं के साथ- साथ पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान का क्रियान्वयन एवं युवा वर्ग को योग के प्रति जागरूक करते हुए सम्मिलित करना है यह जानकारी देते हुए मुख्य कार्य पालन अधिकारी सतीश चंद्रवंशी के द्वारा बैठक लिया गया । जिसमें मुख्यालय का अंतराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम नगर के आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण प्रातः 6:30 बजे होगी इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता हेतु आग्रह किया गया है।जिसमें प्रशिक्षक के रूप में योगाचार्य मिथलेश सिन्हा,योगविद अर्जुनधनंजय सिन्हा,संतराम कंवर,शंकर यदु प्रमुख रूप से रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से धीरेंद्र साहू रेंजर, चंदूलाल साहू महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, रोमन ठाकुर कृषि विभाग, सुनील साहू उद्यान अधीक्षक ,विकास ध्रुव सिंचाई विभाग ,कयाराम यादव करारोपण अधिकारी ,रामाधार यादव सहा राज निरीक्षक ,जितेंद्र पाटकर लेखापाल ,शीतल ध्रुव समाजसेवी,विकास जी आदि उपस्थित थे। योग दिवस के प्रचार प्रसार में पतंजलि योग समिति द्वारा पूरे क्षेत्र में किया जा रहा है। क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों,बुजुर्गों ,माताओं ,बहनों को आव्हान किया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here