Home Blog *पचपेड़ी थाना के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में महिला कमांडो का किया गया...

*पचपेड़ी थाना के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में महिला कमांडो का किया गया गठन।*

0

*Women Commando was formed in village Chilhati under Pachpedi Police Station.*

*25 महिला कमांडो नशा मुक्ति के लिए चलाएंगे अभियान*

Ro.No - 13672/156

ग्राम पंचायत ने दिया साथ

मस्तूरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में चेतना के अंतर्गत नशा के खिलाफ अभियान हेतु ग्राम पंचायत में महिला कमांडो नियुक्त करने निर्देशित किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( ग्रामीण) महोदया बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं एसडीओपी मस्तूरी श्री लालचंद मोहल्ले के मार्ग दर्शन मिलने पर थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार द्वारा थाना पचपेड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी के ग्राम पंचायत भवन चिल्हाटी में ग्राम पंचायत सरपंच सरपंच प्रतिनिधि की उपस्थिति में चिल्हाटी में 25 महिला कमांडो का गठन किया गया। नशा मुक्ति अभियान के बारे में बताया गया। और अपील किया गया कि ग्राम को नशा मुक्त करें। ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गण तथा महिला कमांडो ने अपनी सहमति दी है। नशे के संबंध में सूचना मिलने पर बीट प्रभारी प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे और बीट आरक्षक प्रीतम मरावी को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। साइबर फ्रॉड के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here