Home Blog कोदागांव से पहली बार चार बच्चों का प्रयास विद्यालय के लिए चयन

कोदागांव से पहली बार चार बच्चों का प्रयास विद्यालय के लिए चयन

0

कांकेर । शिक्षा सत्र 2024-25 चयन प्रयास परीक्षा में कक्षा नवमी के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदागांव, विकास खंड कांकेर से पहली बार चार बच्चों शलेन्द्र दुग्गा, पुष्पेन्द्र मरकाम,नाईसी देवांगन और रोमिका दर्रों का चयन हुआ है। विदित हो कि इससे पूर्व राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा में सात बच्चों का तथा राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय के लिए पांच बच्चों का चयन हुआ है। इस ऐतिहासिक परिणाम से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है। लोगों का मानना है कि ऐसे परीक्षा परिणाम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आने वाले बच्चों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनेगा। इस प्रतियोगिता परीक्षा के संस्था के प्रधान अध्यापक दिनेश सेवता के निर्देशन में लोमश ध्रुव, आकाश शर्मा, अनिल सिन्हा, टेश्वर भुआर्य एवं संतोषी प्रयाग सहित समस्त स्टाफ ने योजनाबद्ध तरीके से कोचिंग क्लास, “कॉम्पीटिशन स्टडी सर्कल ” व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन विषय वस्तु पर चर्चा किया जाता था। इससे बच्चों को काफी फायदा हुआ तथा बच्चों की कड़ी मेहनत ने साबित कर दिया कि प्रतिभा का कोई मोहताज नहीं होता इस पर विद्यालय परिवार को काफी गर्व महसूस हो रहा है। इस सफलता पर शाला प्रबंधन समिति, समस्त पालक गण, संकुल समन्वयक कनस नेताम, गणमान्य नागरिक पंचू राम नायक, दया राम आरदे, मधुसूदन साहू, दीनू पटेल, भावेश आरदे, जगदीश जयते सहित अन्य लोगों ने बच्चों को हार्दिक बधाईयां एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।….

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here