Sarva Adivasi Samaj, District Kanker organized a press conference with Press Club Kanker on various topics.
सर्व आदिवासी समाज जिला कांकेर के द्वारा बस्तर के अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया उसेंडी जी ने कहा की कांकेर जिला एवं बस्तर में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाए सरकार के द्वारा जो टास्क फोर्स का गठन किया गया है वह केवल रोहिंग्या मुसलमानों की खोज तक ही सीमित होकर रह गया है हम चाहते हैं कि वैध बांग्लादेशियों के अलावा जो बिना ग्रीन कार्ड धारी बांग्लादेशी हैं उनके ऊपर भी कार्यवाही हो क्योंकि उनके ही द्वारा यहां पर जमीनें हड़पना, जंगल नष्ट करना, बेजा कब्जा करना, आदिवासी लड़कियों को बहला फुसलाकर विवाह करना एवं उनके अधिकारों का दुरुपयोग करना आदि कार्य किया जा रहे हैं साथ ऐसे क्षेत्रों में मुसाफिरी लिखवाने का कार्य कड़ाई से किया जाए ताकि लोगों की पहचान हो सके एवं हमारे लोगों के संस्कृति, राजनीतिक, सामाजिक, कानूनी अधिकार सुरक्षित रहें साथी उन्होंने स्थानीय भारती के विषय में कहा कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पोस्ट को स्थानीय युवाओं से भरा जाए स्थानीय भारती को महत्व दिया जाए अभी यहां की युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए व्यापम की परीक्षा देनी पड़ती है जो कि यहां के युवाओं के साथ अन्याय है साथी विभागों के प्रमोशन की प्रक्रिया को तेज किया जाए ताकि निचले स्तर पर नए रोजगार सृजित हो सके एवं युवाओं को उसका लाभ मिल सके सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रवक्ता श्री तामेश्वर नाग ने कहा कि शिक्षकों के सेटअप को कम करने से शिक्षा के गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि केवल एक शिक्षक एक हेड मास्टर के भरोसे अन्य शासकीय कार्यों के साथ नवाचार के साथ पढ़ाई करवा पाना संभव ही नहीं होगा ऐसे में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करना बेमानी होगी क्योंकि इस नीति के अनुसार यहां के बच्चों को उनके स्थानीय भाषा एवं बोलियां में पढ़ाई करवाया जाना है किंतु किसी स्कूल में शिक्षक अन्य जिलों से हो जिन्हें हल्बी गोंडी यह स्थानीय भाषा का ज्ञान नहीं है फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना हम कैसे कर सकते हैं उसके लिए स्थानीय बोली भाषा के शिक्षकों की आवश्यकता होगी और उसके लिए सेटअप अधिक रखना होगा विषय वार तभी हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की बात कर सकते हैं प्राइवेट स्कूलों में हम लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं पर सरकारी स्कूलों की स्थिति को क्यों दयनीय बनाते जा रहे हैं यह समझ से परे है । आगे उन्होंने कहा कि पारधि समाज आज तक जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण अपने बच्चों को आठवीं से आगे की पढ़ाई नहीं करवा पा रहा और ना ही शासकीय सेवाओं में उनकी नियुक्तियां हो पा रही हैं अगर किसी प्रकार कोई शासकीय योजना का लाभ लेना भी चाहे तो भी उसके लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है वह भी उन्हें उपलब्ध नहीं हो पा रहा है कुछ दिन पूर्व आदिम जाति विकास विभाग के द्वारा एक पत्र जारी कर कहा गया कि इनके संबंध में कोई वांछित जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण इनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है किंतु यह सोचनीय विषय है कि ऐसे पत्र आजादी के बाद से आज तक जारी हो रहे आज तक उनके संबंध में दस्तावेजों का उपलब्ध नहीं हो पाना अपने आप में चिंता का विषय है सर्व आदिवासी समाज मीडिया के माध्यम से यह बात रखता है कि उनके जाति संबंधी समस्याओं का प्रशासन जल्द से जल्द निराकरण करें आश्रम एवं छात्रावासों में लगातार बालिकाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर भी प्रशासन गंभीर रहे एवं इस प्रकार की कार्य योजना तैयार की जाए कि उनके परिवारजन चिंतित ना हो बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ ना हो पाए। पेशा कानून को लेकर कहा कि इसके सही क्रियान्वयन हेतु शासकीय तंत्र का समन्वय बहुत आवश्यक है एवं पेशा कानून में सुधार को लेकर जो कमेटी गठित की गई है उनके सुझाव को प्राथमिकता क्रम में रखते हुए संशोधन किया जाए। बस्तर के खान खदानों का निजीकरण किया जा रहा है जो कि गलत है सर्व आदिवासी समाज निजी हाथों में अपने खान खदानों को जाता हुआ देखकर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है विकास हो किंतु सार्वजनिक उपक्रम की कंपनियां लगे ताकि जनता का काम हो सके सही इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सरकार और लोगों की उसमें सहभागिता हो सके प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से ऐसा हो पाना संभव प्रतीत नहीं होता है इस प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष श्री डी.आर ध्रुव जी, हवा समाज जिला अध्यक्ष प्रकाश दीवान जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनोद शोरी जी, पारधी समाज के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह शोरी जी, ध्रुव गोंड समाज प्रमुख रत्तु राम नेताम जी के साथ समाजजन उपस्थित रहे ।



