List of eligible-ineligible released for recruitment on contractual posts in Zila Panchayat
उत्तर बस्तर कांकेर, 23 जून 2025/ जिला पंचायत कार्यालय कांकेर अंतर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक के 01 पद, लेखापाल के 02, लेखा सह एमआईएस सहायक के 01 पद एवं भृत्य 01 पद के पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाइट में अपलोड की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी दी है कि उक्त जारी सूची में भृत्य (1 पद) हेतु जारी सूची को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। शेष सूची यथावत रहेगी, भृत्य हेतु सूची पुनः अपलोड की जाएगी, जिसकी सूचना जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in हेतु के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट का समय-समय पर किसी भी अद्यतन जानकारी हेतु अवलोकन करते रहे डाक या किसी भी अन्य माध्यम से सूचना नहीं दी जाएगी।



