District level school entrance festival will be organized on 25th June under the chief hospitality of Finance Minister O.P. Choudhary
शास.नटवर इंग्लिश स्कूल में होगा आयोजन
Ro.No - 13672/156
रायगढ़ / वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 25 जून 2025 को शास.नटवर इंग्लिश स्कूल, रायगढ़ के प्रांगण में प्रात: 9 बजे से होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया करेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं अध्यक्ष शिक्षा समिति, रायगढ़ श्री दीपक सिदार, महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं सभापति श्री डिग्रीलाल साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।



