Home Blog महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से उपचार कर दी...

महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से उपचार कर दी गई काउंसलिंग

0

Pregnant women were specially treated and counseled by a female doctor

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं का किया गया सम्पूर्ण जांच

Ro.No - 13672/156

जिले के प्रत्येक विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन

रायगढ़ / मातृ-मृत्यु दर को कम किये जाने हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का विशेष आयोजन जिले के समस्त विकास खण्ड में किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले महिलाओं की पहचान कर विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण सम्पूर्ण जांच एवं प्रबंधन सुनिश्चित करना है। उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन एवं सुनियोजित संदर्भन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक माह के 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन जिले के समस्त जिला अस्पताल, एमसीएच अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चिन्हांकित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस को प्रत्येक विकासखंड के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में उत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण जांच कर सुरक्षित मातृत्व हेतु परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान प्रत्येक गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, सिकलिन, मलेरिया, एचआईव्ही, वजन, ऊंचाई, टैबलेट आयरन, कैल्शियम और अपने शरीर की स्वच्छता के बारे में महिला चिकित्सा द्वारा विशेष रूप से उपचार काउंसलिंग की गई। इसके अलावा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का निजी सोनोग्राफी सेंटरों में नि: शुल्क जांच भी कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों के खान-पान की संपूर्ण व्यवस्था की गई थी।

जिला स्तरीय डॉक्टरों ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य जांच की ली जानकारी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक विकासखंड के स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित किया किया गया। जिसका जिला स्तरीय डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया। जिसमें सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत ने सिविल अस्पताल खरसिया एवं रायगढ़ शहरी क्षेत्र, डॉ.भानू प्रताप पटेल, जिला परिवार कल्याण अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले, डॉ.टी.जी.कुलवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा एवं तमनार, डॉ.सुमित कुमार मण्डल, जिला नोडल अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र धरमजयगढ़, डॉ.केनन डेनियल द्वारा सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा, सुश्री रंजना पैंकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर एवं डॉ.सोनाली मेश्राम शहरी जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा रायगढ़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के समस्त जांच, परामर्श एवं दवाइयों के वितरण संबंधी जानकारी ली।

तनाव दूर कर प्रसव हेतु मानसिक रूप से तैयार करने कराया गया विजिट

सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत ने बताया कि आज जिले के समस्त सामुदायिक केंद्र व एमसीएच में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर का विजिट कराया गया। जिससे उनका प्रसव संबंधी तनाव कम हो और उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने हेतु अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here