Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में प्रवेश उत्सव उल्लासपूर्वक सम्पन्न

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में प्रवेश उत्सव उल्लासपूर्वक सम्पन्न

0

Admission ceremony was celebrated with joy in Saraswati Shishu Mandir Sohagpur

बच्चों का पारंपरिक रूप से तिलक कर एवं पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत

Ro.No - 13672/156

सोहागपुर – शैक्षणिक संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर में नवीन शिक्षण सत्र के शुभारंभ पर पारंपरिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उल्लासपूर्वक किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद साहू ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का माथे पर तिलक कर तथा पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को प्रेमपूर्वक चॉकलेट वितरण करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस आयोजन ने न केवल बच्चों में आत्मविश्वास भरा, बल्कि उनके अभिभावकों के मन में भी विद्यालय के प्रति सकारात्मक भाव उत्पन्न किया।

प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “विद्यालय जीवन की प्रथम सीढ़ी है, और हम सबका प्रयास है कि बच्चों को एक ऐसा वातावरण मिले जहाँ वे संस्कार, शिक्षा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ सकें। नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के रूप में यह उत्सव एक सुखद परंपरा है जिसे हम हर वर्ष पूरे समर्पण और उत्साह के साथ मनाते हैं।”

इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार से हेमलता साहू शशिप्रभा तिवारी , राजेश्वरी श्रीवास, यशोदा साहू , प्रीति पटेल, तुलसी साहू, रजनी पटेल एवं हुलेश साहू सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों के स्वागत में अपना सहयोग प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा।

इस कार्यक्रम ने विद्यालय के मूल मूल्यों – “संस्कार, शिक्षा और सेवा” को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। सभी ने आशा व्यक्त की कि यह शैक्षणिक सत्र बच्चों के लिए ज्ञान, विकास और सफलता से भरपूर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here