Home Blog साल्हेटोला को नवीन राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

साल्हेटोला को नवीन राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

0

Claims and objections invited for declaring Salhetola as new revenue village

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 जून 2025/ छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 68, 69, 70, 72 तथा 73 के अधीन दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अधिसूचना जारी कर ग्राम पंचायत सारवण्डी प.ह.नं.-08 रा.नि.मं. दुधावा तहसील सरोना में स्थित राजस्व ग्राम सारवण्डी से आश्रितपारा साल्हेटोला को पृथक कर नवीन राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु अभिलेखों का प्रारम्भिक प्रकाशन किया गया है। उन्होंने संबंधित अभिलेख ग्राम में चस्पा कर दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है। यदि किसी को इस संबंध में आपत्ति हो तो वह अपनी दावा-आपत्ति 30 दिनों के भीतर तहसीलदार के माध्यम से प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here