So far 1081 mm rainfall has been recorded in the district
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 जून 2025/ जिले में 01 जून से अब तक कुल 1081 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 265.3 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 28.6 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 79.2 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 93.2 मिलीमीटर, चारामा़ में 64.1, अंतागढ़ में 143.8, पखांजूर में 105.7, नरहरपुर में 87.2, सरोना में 51.6, आमाबेड़ा में 107 और कोयलीबेड़ा में 55.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बांदे तहसील में सबसे अधिक 124.2 मिलीमीटर और कांकेर तहसील में सबसे कम 9.7 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।
Ro.No - 13672/156



