Home Blog हत्या का प्रयास में 05 आरोपी गिरफ्तार ।

हत्या का प्रयास में 05 आरोपी गिरफ्तार ।

0

थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.06.25 को प्रार्थी शेख सिकंदर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 24.06.25 के रात्रि करीबन 23.30 बजे प्रार्थी का भाई शेख शोएब फोन कर बताया है कि मुझे 7 से 8 लड़के मिलकर मारपीट किये हैं मैं किसी तरह उनसे बचकर थाना सामने आया हूं बताने पर प्रार्थी तुरंत अपने पिता शेख हैदर के साथ थाना के सामने आये और देखे तो प्रार्थी का भाई लहु लुहान हालत में था उसके शरीर, सिर, हांथ, सिना, पीठ व बदन में चोट लगा था सिर से खून निकल रहा था तो प्रार्थी तुरंत अपने भाई का ईलाज के लिये कोमल देव अस्पताल ले जाकर भर्ती किया कुछ देर ईलाज के बाद प्रार्थी का भाई बातचीत करन लगा तो प्रार्थी भाई से पुछा कि तुझे कौन मारा है तब उसने बताया कि जयंत नरेटी, राजा रिगरी, प्रदीप ढाली, अमित, विवेक भास्कर, डैम एवं अन्य साथियों के द्वारा मिलकर पुरानी बातों को लेकर सभी एक राय होकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर आज तुझे जान से मार डालेंगे कहकर प्रार्थी के भाई के साथ संजय नगर आम गली रोड़ कांकेर में हांथ थप्पड़, लात घुसे एवं अपने हांथ में पहने चुड़ा से सभी लोग मारपीट किये हैं जिससे मुझे चोट लगा है बताया था कि प्रार्थी के भाई शेख शोएब को चोट अधिक होने से दिनांक 25.06. 2025 को प्रार्थी के भाई का उचित ईलाज के लिए डॉक्टर साहब द्वारा रिफर करने पर मेकाहार अस्पताल में भर्ती करायें है। जहां उसका ईलाज अस्पताल में चल रहा है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्र. 180/2025 धारा 296,115(2),351 (2),109,190,191 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के.एलिसेला (भा.पु.से.) उ.ब. कांकेर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में घटना के आरोपीगणों को पता तलाश कर अभिरक्षा में लिया गया आरोपी जयंत नरेटी के कब्जे से हांथ में पहने स्टील का कड़ा एवं पास में पड़े पत्थर से मुर्तजरर शेख शोएब को मारपीट करने से गंभीर चोट आया है। मामले का मुर्तजरर शेख शोएब अभी ईलाजरत है। आरोपियान सदर के विरूद्ध अपराध धारा पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से दिनांक 26.06.2025 को आरोपीगण 1. रूपेश कुमार रिगरी उर्फ राजा पिता श्री शीतल रिगरी उम्र 24 वर्ष निवासी सिविल लाईन कोकेर 2. विवेक भास्कर पिता स्व. सुकडु राम भास्कर उम्र 27 वर्ष निवासी सिंगारभांट 3. कुणाल टेकाम पिता निपेन्द्र टेकाम उम्र 26 वर्ष निवासी माहुरबंदपारा 4. प्रदीप काली पिता तपन ढाली उम्र 26 वर्ष निवासी जवाहरवार्ड कोकेर एवं 5. अमित कुमार नाग पिता पिता सुंदर सिंह नाग उम्र 26 वर्ष निवासी एकता नगर ठेल्काबोड़ याना कोकेर जिला कांकेर को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। मामला अजमानीय होने से रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, प्रभारी सायबर सेल श्री प्रेमप्रकाश अवधिया के नेतृत्व में उप निरी. सुरेन्द्र मानिकपुरी, उप निरी. रामेश्वर चतुर्वेदी, सउनि वेदन सलामे, सउनि चेतन साहू, प्र.आर. गीतेश्वर कुलदीप, प्रआर ओमप्रकाश कृषान, आरक्षक शक्ति सिंह एवं पेट्रोलिंग टीम का अहम भूमिका रहा है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here