Home कांकेर रथयात्रा मार्ग पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

रथयात्रा मार्ग पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

0

कांकेर। भगवान जगन्नाथ प्रभु के रथयात्रा से पूर्व कांकेर विधायक आशा राम नेताम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक की अगुवाई में

आज राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से लेकर जगदलपुर रोड स्थित मा संतोषी मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
राजपारा से लेकर मेन रोड तक सड़क किनारे उग आई जंगली झाड़ियों, पौधों को उखाड़कर, काट कर साफ किया गया साथ ही पूरे रोड में झाड़ू लगाकर सफाई किया गया ।
विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि अपने घर सहित आसपास स्वच्छता रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है । इस सफाई अभियान के माध्यम से जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगो को स्वच्छता का महत्व समझाना जरूरी है ।
मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा ने भी सफाई को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही । उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से तन मन भी स्वच्छ होता है ।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के रथयात्रा से पूर्व रथयात्रा मार्ग की सफाई से रथ खींचने वाले श्रद्धालुओं को साफ सुथरा वातावरण मिलेगा । भक्तिमय माहौल में सफाई से भक्तों को भी अच्छा महसूस होगा । उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष होने के नाते लोगो को स्वच्छ शहर बनाये रखने की हमारी जिम्मेदारी है इसलिये समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाते रहते है ।
इस स्वच्छता अभियान में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, विजय कुमार मंडावी, निपेन्द्र पटेल, राजेंद्र गौर, रामचरण कोर्राम, दिनेश रजक, संजय सिन्हा, गिरधर यादव, अनूप शर्मा, पन्ना ठाकुर राजकुमार फब्यानी, पप्पू मोटवानी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, टिकेंद्र ठाकुर, मोहन नाविक, अरविंद चौहान, श्रवण चौहान, मीरा सलाम, चित्ररेखा जैन, संजय कुम्भकार, ईश्वर नाग, महेश ठाकुर, सहित नगर पालिका कर्मचारी विरेन्द्र लोनहारे, संतु व अन्य सफाई कर्मचारियों तथा आम जनता इस स्वच्छता अभियान के भागीदार रहे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here