Home Blog कांकेर पुलिस ने ली बस संचालकों की बैठक, दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

कांकेर पुलिस ने ली बस संचालकों की बैठक, दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

0

Kanker police held a meeting with bus operators and gave important guidelines

जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 27.06.2025
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के द्वारा श्री दीपक सॉव यातायात प्रभारी कांकेर/ परिवहन विभाग कांकेर की उपस्थिति में सभी बस संचालकों की मीटिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में ली गई, जिसमें निम्न बिंदुओं पर निर्देश दिया गया-
1. नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्यों का जिसका बस पास बना है उनका सफर दौरान निर्धारित किराया से आधा किराया ली जावेl
2. सफर दौरान यात्रियों से दुर्व्यवहार नहीं करने समझाइए दी गई l
3. निर्धारित गति सीमा के अंदर ही वाहन को चलाने निर्देशित किया गयाl
4. बस स्टैंड कांकेर में लंबे समय से खड़ी बसों को तत्काल हटाने कहां गयाl
5. सफर दौरान यात्रियों से निर्धारित किराया ली जावे तथा शहर में निर्धारित स्थान पर सवारी चढ़ाने एवं उतारने बताया गया ल
6. शहर के अंदर प्रेशर हॉर्न का उपयोग नहीं करने समझाइए दी गई l

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here