Home Blog कृषि स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न

कृषि स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न

0

Agriculture Standing Committee meeting concluded

मस्तूरी । सोमवार को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी में कृषि स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभापति मनोज खरे , जनपद सदस्य प्रतिनिधि कार्तिक पटेल , जनपद सदस्य प्रतिभा अंचल , चांदनी रातरे , मंजू देवी कुर्रे की उपस्थित रहे । साथ ही वरिष्ठ कृषि अधिकारी ए के आहिरे, SADO ,डॉ यशवंत डहरिया पशु चिकित्सा ,श्रीमती निशा चंदेल उद्यान अधीक्षक, शकुंतला जायसवाल मत्स्य निरीक्षक उपस्थित रहे । जिसमें कृषि विभाग, उद्यान विभाग , पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग के योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही मत्स्य विभाग से 2 जलाशय जेवरा एवं बिटकुला के लीज हेतु इश्तहार एवं आवेदन लेने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए। कृषि विभाग से कार्यालय मरम्मत ,परिसर का बाउंड्रीवाल एवं मुख्य मार्ग से कार्यालय तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण साथ ही कार्यालय में चौकीदार रखने , परिसर में 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में समतलीकरण हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here